PM मोदी के ''सराब'' के हमले का RJD ने ''शराब'' की व्याख्या कर किया पलटवार, कहा...

पटना : लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार से प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा, रालोद और बसपा पर करारा हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा कि समाजवादी पार्टी के ‘स’, राष्ट्रीय लोकदल का ‘रा’ और बहुजन समाजवादी पार्टी ‘ब’ से ‘शराब’ बनती है, जो सेहत और देश […]

पटना : लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार से प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा, रालोद और बसपा पर करारा हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा कि समाजवादी पार्टी के ‘स’, राष्ट्रीय लोकदल का ‘रा’ और बहुजन समाजवादी पार्टी ‘ब’ से ‘शराब’ बनती है, जो सेहत और देश दोनों के लिए खतरनाक है. इस पर राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार करते हुए ‘शराब’ की नयी व्याख्या की है.

राजद ने ट्वीट कर बताया कि ‘पांच साल में ‘स’ और ‘श’ का अंतर नहीं सीखा! हम सिखाते हैं. शाह (अमित शाह) का ‘श’, राजनाथ (राजनाथ सिंह) का ‘र’ और बीजेपी का ‘ब’! बन गया शराबबंदी में धड़ल्ले से बिकता गुजराती शराब!’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >