इंजीनियर गिरफ्तार

पटना सिटी : पेशे से इंजीनियर युवक ने इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन कराने के लिए 14 लाख रुपये ठग कर फरार हो गया. ठगी के शिकार युवकों ने भोपाल में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद भोपाल पुलिस ने पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार किया और अपने साथ भोपाल ले जायेगी. थानाध्यक्ष […]

पटना सिटी : पेशे से इंजीनियर युवक ने इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन कराने के लिए 14 लाख रुपये ठग कर फरार हो गया. ठगी के शिकार युवकों ने भोपाल में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद भोपाल पुलिस ने पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार किया और अपने साथ भोपाल ले जायेगी.

थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी में रहनेवाले अशोक सिंह का पुत्र निखिल सिंह सासाराम निवासी मनु के साथ मिल कर ठगी के धंधे को अंजाम दिया है. भोपाल थाना में आरोपित के खिलाफ कांड संख्या 569/ 2013 में ठगी का मामला दर्ज था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >