बिहार में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण : कांग्रेस ने की कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया के प्रत्याशियों की घोषणा

नयी दिल्ली / पटना : दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस ने दस उम्मीदवारों की सूची जारी की. बिहार में होनेवाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस कोटे की कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी. कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक, कटिहार […]

नयी दिल्ली / पटना : दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस ने दस उम्मीदवारों की सूची जारी की. बिहार में होनेवाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस कोटे की कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी.

कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक, कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मो जावेद और पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

इससे पहले दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के मद्देनजर राजद ने अपने कोटे की भागलपुर और बांका सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. राजद ने भागलपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार खड़ा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >