पटना : छात्रों और अभिभावकों पर एफआइआर दर्ज

रूपसपुर में कार से रौंदने का मामला पटना : रूपसपुर से लेकर पाटलिपुत्रा सांई मंदिर के बीच हुए दर्दनाक कार हादसे के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है. पाटलिपुत्रा थाने के दारोगा के बयान पर छात्र अनिकते चंद्रा, उसके पिता आलोक चंद्रा, दूसरे छात्र इशांत सिन्हा उसके पिता मलय कुमार सिन्हा के खिलाफ गैरइरादतन […]

रूपसपुर में कार से रौंदने का मामला
पटना : रूपसपुर से लेकर पाटलिपुत्रा सांई मंदिर के बीच हुए दर्दनाक कार हादसे के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है. पाटलिपुत्रा थाने के दारोगा के बयान पर छात्र अनिकते चंद्रा, उसके पिता आलोक चंद्रा, दूसरे छात्र इशांत सिन्हा उसके पिता मलय कुमार सिन्हा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.
एफआइआर दर्ज करने के बाद केस को रूपसपुर थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है. छात्राें पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने, लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग करने, टक्कर मारने, भागने के आरोप में केस दर्ज हुआ है.
वहीं, अभिभावकों पर नाबालिग बच्चों को कार ड्राइव करने के लिए देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. पुलिस का कहना है कि कार आलोक चंद्रा के नाम से है, लेकिन इस ड्राइविंग बारी-बारी से दोनों छात्र कर रहे थे.
आधा घंटा अनिकेत तो आधा घंटा इशांत ने गाड़ी ड्राइव की थी. पुलिस ने छात्रों का भी फर्द बयान लिया है. दोनों को रिमांड रूम भेज दिया गया है. वहीं जांच के बाद दोनों के अभिभावकों के भी गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. वहीं, जिस युवक की कार हादसे में मौत हुई, उसकी पहचान नहीं हो सकी है. लेकिन वह नाबालिग बच्चा नहीं है बल्कि व्यस्क है. पहचान कराये जाने का प्रयास चल रहा है.
बचाने की कोशिश की लेकिन… : कार हादसे के बाद पकड़े गये दोनों छात्र अनिकेत चंद्रा और इशांत ने पूरी घटना को सिलसिलेवार बताया है.
दोनों का कहना है कि खगौल रोड में मौजूद कोचिंग सेंटर में वह रोज की तरह कोचिंग करने गये थे. वापस आते वक्त चुल्हाइनगर के पास उनके कार से एक व्यक्ति को टक्कर लग गयी. इसके बाद कार रोकर घायल व्यक्ति को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाह रहा था. इस बीच काफी लोग दौड़ते हुए आने लगे.
लोग काफी संख्या में थे, मारने के लिए चिल्लाते हुए आ रहे थे, इसलिए डर के कारण वापस कार में बैठ गये. फिर कार को बैक किया और घायल व्यक्ति के बगल से कट करके कार निकाल रहा था. इसी दौरान कार में लगे बंफर में घायल व्यक्ति फंस गया और दूर तक घसीटा गया. लाेग दौड़ा रहे थे इसलिए वह अपने घर की तरफ भाग रहे थे.
इस दौरान गाड़ी फूल स्पीड में थी. कुछ दूर तक जाने के बाद उन्हें पता चला कि कार में बॉडी फंसी हुई है लेकिन भीड़ के डर और पुलिस से बचने के लिए भागते रहे. कार की स्पीड 100 से अधिक थी. घटना से वह काफी डर गये थे. पुलिस ने दोनों का बयान लेने के बाद रिमांड रूम में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >