मृत पाई गयी बच्ची शीरीन मैथ्यू की मां जेल से रिहा, बिहार के एक अनाथालय से जुलाई 2016 को लिया था गोद

ह्यूस्टन : टेक्सास में 2017 अक्टूबर को मृत पाई गयी तीन साल की शीरीन मैथ्यू की मां सिनी मैथ्यू को जेल से रिहा कर दिया गया है. सिनी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण उसे 15 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया. अभियोजकों की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया,‘‘ […]

ह्यूस्टन : टेक्सास में 2017 अक्टूबर को मृत पाई गयी तीन साल की शीरीन मैथ्यू की मां सिनी मैथ्यू को जेल से रिहा कर दिया गया है. सिनी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण उसे 15 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया. अभियोजकों की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया,‘‘ गहन जांच के बाद यह पाया गया कि राज्य इस वक्त संदेह से परे इसे सबित नहीं कर पाया है.’ इस प्रस्ताव पर राज्य के जिला जज अंबर गिवन्स-डेविस के हस्ताक्षर हैं.

सिनी के खिलाफ आरोपों को बिना किसी पूर्वाग्रह के खारिज किया गया है, जिसका मतलब है कि अगर जरूरत पड़ी तो अदालत इन्हीं आरोपों पर उसे भविष्य में कभी भी गिरफ्तार करने का आदेश दे सकती है. सिनी से जेल में बिताये गये वक्त के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह ‘‘चुनौतीपूर्ण’ था. सिनी के पति वेस्ले अब भी शीरीन की हत्या के आरोप में जेल में है.

गौरतलब है कि केरल से ताल्लुक रखने वाले सिनी और वेस्ले ने बिहार के एक अनाथालय से जुलाई 2016 को शीरीन को गोद लिया था. शीरीन सात अक्टूबर 2017 को लापता हो गयी थी. इसके बाद वेस्ले ने कहा था कि शीरीन ने दूध नहीं पिया था जिसके कारण सजा के तौर पर उसने अपनी बच्ची को घर के बाहर खड़ा कर दिया था. घटना के कई दिनों बाद 22 अक्टूबर 2017 को उनके घर से एक किलोमीटर दूर सड़क के नीचे एक पुलिया से बच्ची का शव बरामद हुआ था. शव के बुरी हालत में होने के कारण हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था. पुलिस ने मामले में बार-बार बयान बदल रहे वेस्ले को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद सिनी को भी एक बच्चे की जान को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >