पटना : पीजी के अच्छे अंक पीएचडी नामांकन में होंगे मददगार

पटना : स्नातकोत्तर (पीजी) में अच्छे अंक पीएचडी नामांकन में अधिक सहायक होंगे.यूजीसी की ओर से पीएचडी के लिए मई 2016 रेगुलेशन के आधार पर राजभवन की ओर से संशोधित नियम इस संबंध में विश्वविद्यालयों को जारी किया है. राजभवन के नये गाइडलाइन के आधार पर ही पीएचडी नामांकन के लिए छात्रों का सेलेक्शन किया […]

पटना : स्नातकोत्तर (पीजी) में अच्छे अंक पीएचडी नामांकन में अधिक सहायक होंगे.यूजीसी की ओर से पीएचडी के लिए मई 2016 रेगुलेशन के आधार पर राजभवन की ओर से संशोधित नियम इस संबंध में विश्वविद्यालयों को जारी किया है. राजभवन के नये गाइडलाइन के आधार पर ही पीएचडी नामांकन के लिए छात्रों का सेलेक्शन किया जायेगा.
इस वेटेज को कुल 100 प्वाइंटों में राजभवन की ओर से परिभाषित किया है. पीजी में प्राप्त अच्छे अंकों के आधार पर छात्रों को 70 प्वाइंटों तक वेटेज मिल सकता है. कम अंक वालों को क्रमवार कम प्वाइंट मिलेंगे. सभी विश्वविद्यालय इसी गाइडलाइन के अनुसार अपने-अपने विवि में पीएचडी की नामांकन प्रक्रिया करेंगे. छात्र भी इसी टेबुल को ध्यान में रखकर आवेदन करेंगे.
इस आधार पर रिजल्ट होगा प्रकाशित :
प्राप्त प्रतिशत वेटेज
50 से 55 40
55 से 60 45
60 से 65 50
65 से 70 55
70 से 75 60
75 से 80 65
80 से अधिक 70
पैट, नेट, बेट 5
नेट व जेआरएफ 10
साक्षात्कार 20
कुल : 100

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >