पटना : सुशासन में दागी मंत्री को भी कैबिनेट से बाहर जाना पड़ता है : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे सीडीआर निकालने की बात करते हैं, जबकि सुशासन में तो दागी मंत्री को भी कैबिनेट से बाहर जाना पड़ता है. राजद के शासनकाल में कैसे अपराधियों की बेधड़क एंट्री मुख्यमंत्री आवास में होती थी, यह सबको […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे सीडीआर निकालने की बात करते हैं, जबकि सुशासन में तो दागी मंत्री को भी कैबिनेट से बाहर जाना पड़ता है.
राजद के शासनकाल में कैसे अपराधियों की बेधड़क एंट्री मुख्यमंत्री आवास में होती थी, यह सबको पता है. सिंह ने कहा कि बिहार की जनता भलीभांति जानती है कि सीबीआइ ने ही राजद के जंगलराज की कब्र खोदने का काम किया. घोटालेबाजों को लेकर सीबीआइ बहुत सख्त है.
राजद के शासनकाल में बिहार में भय और आतंक का माहौल था. न्यायपालिका ने भी इस शासनकाल पर टिप्पणी की थी. इस शासनकाल में जिन हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे कुकृत्य को अंजाम दिया गया उसे किसका संरक्षण हासिल था?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >