मोकामा : युवक पर एसिड डाल उतारा मौत के घाट, शव को फेंका

नहीं हो सकी युवक की पहचान मोकामा : बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक पर एसिड से अटैक कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं, शव को मोकामा थाना अंतर्गत सुल्तानपुर टाल इलाके में फेंक दिया. रविवार की शाम पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान नहीं हो सकी […]

नहीं हो सकी युवक की पहचान
मोकामा : बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक पर एसिड से अटैक कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं, शव को मोकामा थाना अंतर्गत सुल्तानपुर टाल इलाके में फेंक दिया. रविवार की शाम पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
घटनास्थल से मिले साक्ष्य से अनुमान लग रहा है कि युवक की हत्या दो दिन पहले की गयी है. पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन में जुटी है.
दरअसल पइन किनारे रैंची के खेत में शव को फेंका गया था. किसान खेत में लगी फसल देखने पहुंचे तो उसकी नजर शव पर पड़ी. उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश रंजन मौके पर पहुंच मृत युवक की पहचान के लिए आसपास के थाने को सूचना दी. ग्रामीणों से भी पूछताछ की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी.
बिहटा : रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में देर शाम बगीचे से खाट पर पड़ी 25 वर्षीया अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया गया. बगीचे से दुर्गंध आने पर गांव वालों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये. इस बात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. शव के नजदीक जाने पर केरोसिन की बदबू आ रही थी.
लेकिन ये हत्या है या आत्महत्या इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. उसका आधा शरीर पूरी तरह से जल गया था. चेहरे की रंगत बिगड़ जाने के कारण कोई भी गांव वाले उसे पहचान नहीं सके. आशंका जतायी जा रही है की महिला का ससुराल किसी आसपास घर में ही है. शव को देखने से लग रहा था कि उसे मरे काफी देर नहीं हुआ था. खाट पर उसे रखा जाना भी उसके आसपास के होने की पुष्टि कर रहा था. दिन में शव को कहीं बाहर से इस प्रकार कोई नहीं ला सकता.
हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.
शिनाख्त के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
अंचल निरीक्षक सह अतिरिक्त प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र ने कहा कि पुलिस मृतका के पहचान की पूरी कोशिश कर रही है, ताकि पूरा मामला स्पष्ट हो और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >