पटना : राज्य के साढ़े तीन सौ सेंटरों पर आइटीआइ की परीक्षा खत्म हो गयी. 30 व 31 जनवरी को परीक्षा के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी व पेपर लीक होने का मामला सामने आया. जिसके बाद से पूरे परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों को निष्कासित भी किया गया और विभागीय स्तर पर यह बात भी सामने आयी कि 30 जनवरी की परीक्षा को राज्य भर में रद्द किया जायेगा. इसको लेकर परीक्षा केंद्रों की जांच भी की गयी.
लेकिन, सप्ताह बाद भी केंद्र सरकार को परीक्षा या सेंटर रद्द करने की कोई अनुशंसा नहीं भेजी गयी है. सूत्रों की मानें, तो आइटीआइ की पूर्व के वर्षों में हुई परीक्षा के दौरान भी यही हालात रहे हैं. एक-दो परीक्षा केंद्रों को जांच के बाद रद्द कर दिया जाता है और मामला शांत होने पर फिर से अगले साल ऐसे ही परीक्षा होती है.
