पटना : अपराधियों पर कार्रवाई हमारी सरकार की नीति : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि अपराधियों को संरक्षण दिए बगैर उनके खिलाफ कार्रवाई ही हमारे सरकार की नीति है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना लगाते हुए कहा है कि राजद सरकार का कार्यकाल अपराधियों के पोषक के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन उसी पार्टी के […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि अपराधियों को संरक्षण दिए बगैर उनके खिलाफ कार्रवाई ही हमारे सरकार की नीति है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना लगाते हुए कहा है कि राजद सरकार का कार्यकाल अपराधियों के पोषक के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन उसी पार्टी के नेता आज कानून-व्यवस्था पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि अपराध को पूरी तरह से कभी भी खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन अपराधियों पर नकेल कसी जाती है. बिहार में जंगलराज के बाद कानून-व्यवस्था में क्या बदलाव आया है, यह तेजस्वी को बिहार की जनता बता देगी.
उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने पर कहा कि यह पत्र यदि वे लालू प्रसाद को लिखते तो सभी सवालों का बेहतर उत्तर मिलता. संजय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के ट्रैक से उतरने वाली नहीं है, लेकिन राजद सरकार ने बिहार को किस कदर बेपटरी कर छोड़ा था यह भूलने वाली बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >