पटना : एनएससी में 8 फीसदी ब्याज दर पर निवेश का मिलेगा मौका

पटना : डाक विभाग की बचत योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में निवेश का यह अच्छा मौका है. सरकार छोटी बचत योजनाओं में तिमाही आधार पर ब्‍याज दर को संशोधित करते हुए लागू करती है. 31 मार्च की तिमाही के अंत तक एनएससी के लिए ब्‍याज दर आठ फीसदी लागू की गयी है. इससे पहले […]

पटना : डाक विभाग की बचत योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में निवेश का यह अच्छा मौका है. सरकार छोटी बचत योजनाओं में तिमाही आधार पर ब्‍याज दर को संशोधित करते हुए लागू करती है. 31 मार्च की तिमाही के अंत तक एनएससी के लिए ब्‍याज दर आठ फीसदी लागू की गयी है. इससे पहले ब्याज दर 7.8 फीसदी रखी गयी थी.
एनएससी के लिए योग्यता : डाकघर के अधिकारियों के अनुसार एकल धारकप्रकार का प्रमाणपत्र किसी वयस्क द्वारा खुद के लिए या नाबालिग की जगह या नाबालिग की ओर से खुद खरीदा जा सकता है. पूरे बिहार में 8500 से अधिक प्रधान डाकघर, उप डाकघर तथा शाखा डाकघर हैं, जिनके माध्यम से इस योजना में निवेशक निवेश कर सकते हैं.
निवेश राशि : एनएससी में निवेश करने के लिए डाकघर में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपये है. एनएससी में निवेश पर ऊपरी सीमा नहीं है.
परिपक्वता अवधि : एनएससी में 10 हजार रुपये निवेश पर आपको परिपक्‍वता अवधि के पूरा होने पर यानी पांच साल बाद 14,693 रुपये मिलेंगे. डाकघर की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की पांच वर्षों की लॉक-इन अवधि है.
इनकम टैक्स में फायदा
एनएससी में निवेश राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कटौती के लिए छूट का दावा कर सकते हैं. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी में एक वित्तीय वर्ष में अगर 1.5 लाख रुपये तक का निवेेश करते हैं, तो इनकम टैक्स में छूट मिलेगी.
क्या कहते हैं
एनएससी के तहत निवेशकों को अच्छा ब्याज मिलता है. निवेशकों को मिलने वाली ब्याज को सालाना आधार पर संयोजित किया जाता है, लेकिन परिपक्वता पर ही निवेशकों को भुगतान किया जाता है. एनएससी में निवेश करने पर निवेशकों को इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है.
राजदेव प्रसाद, चीफ
पोस्ट मास्टर, जीपीओ, पटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >