पटना : शहर में 60 जगहों पर मॉड्यूलर टॉयलेट तैयार, पानी का इंतजार

पानी कनेक्शन के अभाव में लटका काम पटना : निगम क्षेत्र में टॉयलेट व यूरिनल की भारी कमी को देखते हुए निगम प्रशासन ने चार सौ मॉड्यूलर और सौ इ-टाॅयलेट लगाने की योजना बनायी. इस योजना को लेकर डेडिकेटेड अभियंता की प्रतिनियुक्त की गयी, ताकि तेजी से टॉयलेट निर्माण कार्य पूरा की जा सके. अब […]

पानी कनेक्शन के अभाव में लटका काम
पटना : निगम क्षेत्र में टॉयलेट व यूरिनल की भारी कमी को देखते हुए निगम प्रशासन ने चार सौ मॉड्यूलर और सौ इ-टाॅयलेट लगाने की योजना बनायी. इस योजना को लेकर डेडिकेटेड अभियंता की प्रतिनियुक्त की गयी, ताकि तेजी से टॉयलेट निर्माण कार्य पूरा की जा सके. अब तक 60 जगहों पर टॉयलेट लगभग बन कर तैयार भी हैं, लेकिन अब तक पानी कनेक्शन नहीं किया जा सका है.
इससे शहरवासियों को मॉड्यूलर टॉयलेट की सुविधा मुहैया कराने में विलंब होगी. बता दें कि नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने कहा था कि 26 जनवरी से मॉड्यूलर टॉयलेट की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी. लेकिन जमीनी स्तर पर काम को देखते हुए आम जन को 26 जनवरी से टॉयलेट की सुविधा मिलने की संभावना नहीं दिख रही हैं.
जल पर्षद को करना है पानी कनेक्शन: नगर आयुक्त ने जल पर्षद को आदेश दिया था कि मॉड्यूलर टॉयलेट में पानी का कनेक्शन सुनिश्चित करें, लेकिन अब तक एक भी टॉयलेट में पानी का कनेक्शन नहीं किया गया है. नगर निगम की पीआरओ हर्षिता ने बताया कि तैयार टॉयलेट में पानी कनेक्शन का काम नहीं हो सका है. जल पर्षद को ही कनेक्शन करना है. इसमें समय लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >