पटना : बैंक के अंदर जालसाज ने ठग लिये 46 हजार रुपये

पटना : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिहार बोर्ड शाखा के अंदर से एक ठग ने आदित्य आनंद से 46 हजार ठग लिये और फरार हो गया. इस संबंध में आदित्य आनंद ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि आदित्य आनंद ने बैंक से 50 हजार निकाले थे और बाहर निकल […]

पटना : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिहार बोर्ड शाखा के अंदर से एक ठग ने आदित्य आनंद से 46 हजार ठग लिये और फरार हो गया. इस संबंध में आदित्य आनंद ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है.
बताया जाता है कि आदित्य आनंद ने बैंक से 50 हजार निकाले थे और बाहर निकल रहे थे. इसी बीच एक युवक पहुंचा और उनसे पांच सौ रुपये के नोट मांगे और उसके बदले में दो हजार के नोट देने की पेशकश की. आदित्य को लगा कि दो हजार के नोट होने से ले जाने में कम परेशानी होगी और वे देने को राजी हो गये. इसके बाद आदित्य को ठग ने चकमा दिया और मात्र चार हजार थमाया और उनके 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >