फुलवारीशरीफ : मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

फुलवारीशरीफ : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और उनके समान वेतनमान की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में फुलवारी के सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकों ने बड़ी संख्या ने भाग लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आंगनबाड़ी […]

फुलवारीशरीफ : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और उनके समान वेतनमान की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन में फुलवारी के सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकों ने बड़ी संख्या ने भाग लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की प्रखंड सचिव राम कुमारी ने कहा कि यहां सरकार को अपनी मांग मनवाने आयी हैं और जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती हड़ताल खत्म नहीं होगी.
नौबतपुर : सरकारी कर्मचारी घोषित कर आंगनबाड़ी सेविकाओं को 18 हजार रुपये एवं सहायिकाओं को 12 हजार रुपये मानदेय देने समेत 15 सूत्रीय मांगों को ले कर पांच दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. आंगनबाड़ी सेविकाऔर सहायिकाओं ने पांचवें दिन भी स्थानीय सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर हंगामा किया और कार्यालय के समक्ष धरना दिया.
इससे सीडीपीओ कार्यालय में कामकाज ठप रहा. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. धरनार्थियों का नेतृत्व माधुरी कुमारी, रेणु कुमारी व मंजू कुमारी ने किया. मौके पर अनामिका कुमारी, मीना कुमारी, सावित्री कुमारी, शोभा कुमारी, सिंधु कुमारी, बिमला कुमारी, रुनी कुमारी और नीलम कुमारी समेत दर्जनों सेविका व सहायिका शामिल थीं.
मनेर. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय व बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन किया. सेविका कंचन कुमारी ने कहा कि हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतनमान दिया जाये. वहीं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने कहा कि पिछले बकाये मानदेय का भुगतान शीघ्र हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >