मसौढ़ी : मारपीट के विरोध में बंद रहीं मसौढ़ी की दवा दुकानें

मसौढ़ी : रविवार की देर शाम मामूली विवाद में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों द्वारा स्थानीय अस्पताल रोड स्थित मेडिसीन दुकानदार के पुत्र को दुकान से खीच मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के विरोध में सोमवार को मसौढ़ी स्थित सभी दवा दुकानें बंद रहीं. इसके कारण सोमवार को मरीज […]

मसौढ़ी : रविवार की देर शाम मामूली विवाद में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों द्वारा स्थानीय अस्पताल रोड स्थित मेडिसीन दुकानदार के पुत्र को दुकान से खीच मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के विरोध में सोमवार को मसौढ़ी स्थित सभी दवा दुकानें बंद रहीं. इसके कारण सोमवार को मरीज के परिजन दवा के लिए हल‍कान रहे.
इधर, सोमवार की शाम दवा दुकानदार संघ का शिष्टमंडल थानाध्यक्ष से मिला और एसडीपीओ से फोन पर बात की तब जाकर और मंगलवार से दुकानें खोलने पर राजी हुए. बीते रविवार की देर शाम की घटित घटना के विरोध में सोमवार की सुबह से ही मसौढ़ी बाजार की सभी दवा दुकानें बंद थीं. अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों के परिजन सोमवार को दिन भर दवा के लिए भटकते रहे.
दूसरे पक्ष के थाना के गंगाचक मलिकाना निवासी मुनचुन कुमार ने भी सोमवार को दवा दुकानदार विजय सिंह व उसके पुत्र तेज प्रताप सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. मुनचुन कुमार ने आरोप लगाया है कि जब वे अपने एक साथी के साथ रविवार की शाम विजय सिंह की दवा दुकान के पास अपनी बाइक से पहुंचा तो वहां रास्ते पर खड़ी विजय सिंह की स्काॅर्पियो को उसे हटाने को कहा. इस पर विजय सिंह ने उसे धक्का दे दिया और उसके पुत्र तेज प्रताप सिंह उसे मारने को उतारू हो गया. इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >