पटना : पाटलिपुत्र विवि ने 16 पीजी विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने 16 पीजी विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. अंग्रेजी विभाग का विभागाध्यक्ष बीएस कॉलेज दानापुर के डॉ आरके शर्मा, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष महिला कॉलेज खगौल की डॉ विभा मिश्रा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष जेडी वीमेंस कॉलेज की डॉ शशि सिंह, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष एएन कॉलेज पटना […]

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने 16 पीजी विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. अंग्रेजी विभाग का विभागाध्यक्ष बीएस कॉलेज दानापुर के डॉ आरके शर्मा, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष महिला कॉलेज खगौल की डॉ विभा मिश्रा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष जेडी वीमेंस कॉलेज की डॉ शशि सिंह, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष एएन कॉलेज पटना के डॉ एसएमएम हक, साइकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजय लक्ष्मी, पॉलिटिकल साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष बीएस कॉलेज दानापुर के डॉ जेके सिंह, इकोनॉमिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष बीडी कॉलेज के डॉ पीके सिंह,
हिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष एएन कॉलेज के डॉ अवनिंद्र कुमार सिंह, सोसियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एएन कॉलेज के डॉ अजय कुमार, जोग्रफी विभाग के विभागाध्यक्ष नालंदा महिला कॉलेज बिहारशरीफ के डॉ अनिल कुमार गुप्ता, फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष एएनएस कॉलेज बाढ़ के डॉ नरेंद्र दूबे, केमिस्ट्री के विभाग के विभागाध्यक्ष कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के डॉ गिरीश कुमार सिन्हा, मैथ विभाग के विभागाध्यक्ष बीएस कॉलेज दानापुर के डॉ एसके शर्मा, जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष किसान कॉलेज सोहसराय के डॉ अजीत कुमार सिंह, बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष किसान कॉलेज सोहसराय के डॉ एमएम शर्मा और कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के डॉ एमपी सिंह को बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >