दानापुर : सांसद चिराग ने कचहरी घाट से गंगाजल भरा

दानापुर : सोमवार को लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान व पुत्री व उसकी सास ज्योति देवी और सांसद चिराग पासवान कचहरी घाट पहुंचे . गंगा स्नान करने के बाद खरना के प्रसाद के लिए गंगाजल ले गये. मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि छठ व्रत में किसी प्रकार […]

दानापुर : सोमवार को लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान व पुत्री व उसकी सास ज्योति देवी और सांसद चिराग पासवान कचहरी घाट पहुंचे . गंगा स्नान करने के बाद खरना के प्रसाद के लिए गंगाजल ले गये.
मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि छठ व्रत में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होती है और बिना पंडित के ही पूजा-अर्चना की जाती है. उन्होंने बिहारवासियों को छठ पर्व पर बधाई दी. वहीं, भाजपा नेता अजीत यादव व रंजीत कुमार यादव ने दियारे के घाटों का जायजा लिया. प्रखंड प्रमुख सुनील राय व पूर्व जिला पार्षद सदस्य ओम प्रकाश यादव ने दियारे के पुरानी पानापुर, कासीमचक, नवदियारी, हेतनपुर आदि गंगा घाटों का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >