पटना सिटी : जुआरियों ने जमादार को पीटा, छीना लॉकेट
पटना सिटी : आलमगंज थाना की गंगा ब्रिज कॉलोनी में रहने वाले एएसआई सदानंद पासवान को जुआरियों ने पिटाई के बाद गले से सोने का लॉकेट छीन लिया. इस संबंध में उन्होंने दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. मेहंदीगंज थाने में तैनात एएसआई ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि […]
पटना सिटी : आलमगंज थाना की गंगा ब्रिज कॉलोनी में रहने वाले एएसआई सदानंद पासवान को जुआरियों ने पिटाई के बाद गले से सोने का लॉकेट छीन लिया. इस संबंध में उन्होंने दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
मेहंदीगंज थाने में तैनात एएसआई ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि ड्यूटी समाप्त कर जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि घर के पास बीस-पच्चीस की संख्या में युवक जुआ खेल रहे हैं, जिसका विरोध किया, तो जुआरियों ने कहा कि यह आलमगंज थाना का इलाका है, मेहंदीगंज का नहीं.
इसके बाद जुआरियों ने पुलिस की वर्दी में रहे एएसआई के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल छीन कर फेंक दिया.दर्ज शिकायत में एएसआई ने कहा कि सोने के हनुमान जी का लॉकेट भी झपट लिया. आलमगंज थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एएसआई ने मलिया कुमार व कन्हैया केवट के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. जांच- पड़ताल की जा रही है.