पटना : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरुचि बढ़ती है. लोगों में पढ़ने-लिखने […]

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरुचि बढ़ती है. लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती हुई अभिरुचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा. आज का युग ज्ञान का है. सब के प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >