पटना : अब पीएमसीएच पैरा मेडिकल छात्रों की पढ़ाई में होगा सुधार

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैरा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अब अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ क्लास लेंगे. प्रिंसिपल डॉ अजीत कुमार वर्मा ने इसका आदेश जारी कर दिया है. एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाने वाले विशेषज्ञ प्रोफेसर भी पैरा मेडिकल छात्रों की क्लास लेंगे. पीएमसीएच […]

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैरा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अब अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ क्लास लेंगे.
प्रिंसिपल डॉ अजीत कुमार वर्मा ने इसका आदेश जारी कर दिया है. एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाने वाले विशेषज्ञ प्रोफेसर भी पैरा मेडिकल छात्रों की क्लास लेंगे. पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को बिहार सरकार के परीक्षा नियंत्रक मुक्ति नाथ सिंह पीएमसीएच आये थे.
उनके साथ प्रिंसिपल कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में पैरा मेडिकल छात्रों को पढ़ाने वाले आठ विभाग मेडिसिन, सर्जरी, आई, रेडियोलॉजी, एनोटॉमी, फिजियोलोजी और पैथोलॉजी के अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में पैरा मेडिकल के अंतर्गत आने वाले लैब इसमें ड्रेसर, ओटी असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन और एक्सरे टेक्नीशियन की पढ़ाई में सुधार लाने पर चर्चा की गयी.
छात्रों का कहना था कि छात्रों की क्लास नहीं होती है और परीक्षा में फेल हो जाते हैं. चर्चा के बाद पैरा मेडिकल छात्रों को अलग से क्लास लेने का निर्देश जारी किया गया. प्रिंसिपल डॉ अजीत ने कहा कि सभी छात्रों का सिलेबस मांगा गया और दशहरा बाद क्लास शुरू करने का निर्देश जारी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >