स्कूल-कॉलेजों में ही जमा होंगे आवेदन

पटना: इंटर की परीक्षा में जिन छात्रों के रिजल्ट खराब हो गये हैं और जो स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं. उन्हें अब इंटर काउंसिल परिसर में आने की जरूरत नहीं है. इसके लिए उन्हें स्कूल- कॉलेजों में ही आवेदन करना होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से यह सुविधा अब तमाम […]

पटना: इंटर की परीक्षा में जिन छात्रों के रिजल्ट खराब हो गये हैं और जो स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं. उन्हें अब इंटर काउंसिल परिसर में आने की जरूरत नहीं है.

इसके लिए उन्हें स्कूल- कॉलेजों में ही आवेदन करना होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से यह सुविधा अब तमाम स्कूल और कॉलेजों में दी जा रही है. बोर्ड में हर दिन छात्रों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसके लिए छात्रों को 17 जून तक का समय दिया गया है.17 जून तक छात्र अपना आवेदन स्कूल या कॉलेज में जमा करेंगे.

इसके बाद कॉलेज या स्कूल प्रशासन आवेदन पत्र सूचीबद्ध करते हुए 18 जून को डीइओ कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करेंगे. हर डीइओ कार्यालय से आवेदन को समिति के कर्मचारी इकट्ठा करेंगे. प्रक्रिया 19 जून तक पूरी की जायेगी.

दुबारा नहीं करें आवदेन: स्कूल या कॉलेजों में यह सुविधा उन छात्रों को दी गयी है, जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाये हैं. जो छात्र अपना आवेदन इंटर काउंसिल में जमा कर चुके हैं. उन्हें दुबारा जमा करने की जरूरत नहीं है. इस संबंध में बोर्ड के सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के तहत जो भी आवेदन समिति को मिल रहे हैं. उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है. संबंधित छात्र 11 जून से जमा आवेदन की स्थिति समिति की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

बनाया गया सूचना सेल : छात्र और अभिभावकों की सुविधा के लिए इंटर काउंसिल में एक सूचना सेल बना है. रिजल्ट में किसी तरह की कठिनाई हो, तो छात्र काउंसिल के इन नंबरों पर सूचना ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >