दो गुटों में हिंसक झड़प, ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पुलिसवाले समेत पांच घायल

पटना : राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के रहमतगंज इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प और फायरिंग हुई है. वर्चस्व की लड़ाई में मसौढ़ी का रहमतगंज मोहल्ला बना रणक्षेत्र, पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच रोड़ेबाजी के साथ कई चक्र फायरिंग की गयी है. फायरिंग की इस […]

पटना : राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के रहमतगंज इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प और फायरिंग हुई है. वर्चस्व की लड़ाई में मसौढ़ी का रहमतगंज मोहल्ला बना रणक्षेत्र, पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच रोड़ेबाजी के साथ कई चक्र फायरिंग की गयी है. फायरिंग की इस घटना में 2 लोगों को गोली लगने की सूचना है. साथ ही पांच पुलिस वाले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

मंगलवार को हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. विवाद मंगलवार की सुबह दो गुटों के बीच हुआ वर्चस्व को लेकर तनातनी बढ़ गयी. देखते ही देखते दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना में 2 लोग घायल हो गये हैं जिसमें से एक शख्स की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है.

घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा. भीड़ ने सिटी एसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ के पथराव में दो पुलिसकर्मियों का सिर फटा गया है. आक्रोशित लोगों ने डीएसपी के आवास का भी घेराव किया और आरोपित के घर पर भी तोड़फोड़ करते हुए बाइक तोड़ डाला. गोली लगने से घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद से इलाके की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है. पुलिस के आलाधिकारी मौके पर कूच कर गये हैं. मौके पर पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >