िपस्तौल सफाई के दौरान चली गोली,जवान जख्मी

खगौल : दानापुर मुख्यालय स्थित आरपीएफ के न्यू बैरक में गुरुवार को जवान वीरेंद्र सिंह 9 एमएम के पिस्टल की सफाई कर रहा था. इसी दौरान उसके पिस्टल से गोली चल गयी . वहां मौजूद दूसरे जवान विपिन कुमार के बाएं पैर में गोली लग गयी. घटना के बाद बैरक में मौजूद जवानों ने घायल […]

खगौल : दानापुर मुख्यालय स्थित आरपीएफ के न्यू बैरक में गुरुवार को जवान वीरेंद्र सिंह 9 एमएम के पिस्टल की सफाई कर रहा था. इसी दौरान उसके पिस्टल से गोली चल गयी . वहां मौजूद दूसरे जवान विपिन कुमार के बाएं पैर में गोली लग गयी. घटना के बाद बैरक में मौजूद जवानों ने घायल जवान को इलाज के लिए मंडल रेल अस्पताल में भर्ती कराया. इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ चंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि हथियार की सफाई करते समय गलती से गोली चल गयी.

गोली विपिन कुमार के पैर में लगी है.इलाज के लिए रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >