बेगूसराय : जेल में दबंग कैदियों ने कैदी की पिटाई कर वायरल किया वीडियो, पुलिस प्रशासन में मची खलबली, देखें वीडियो

बेगूसराय : स्थानीय जेल में दबंग कैदियों द्वारा दूसरे कैदी की पिटाई किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. कैदी की पिटाई का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे वायरल कर दिया गया है. जेल से वीडियो वायरल होने की खबर से जिले की पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गयी है. जानकारी के मुताबिक, […]

बेगूसराय : स्थानीय जेल में दबंग कैदियों द्वारा दूसरे कैदी की पिटाई किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. कैदी की पिटाई का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे वायरल कर दिया गया है. जेल से वीडियो वायरल होने की खबर से जिले की पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गयी है.

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय जेल में बंद सोनू झा को जेले में बंद कुख्यात लालो राय व उनके गुर्गों ने जम कर जेल के अंदर ही पीटा है. साथ ही जेल में पिटाई का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे वायरल कर दिया गया है. दबंग कैदियों की पिटाई से घायल रोसड़ा थाना क्षेत्र निवासी सोनू झा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने और कैदी की पिटाई किये जाने समेत वीडियो वायरल करने के मामले पर जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही वीडियो वायरल की सत्यता की पड़ताल भी की जा रही है. जेल के अंदर वीडियो बना कर वायरल होने की खबर से जिले की पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >