पटना वेटनरी कॉलेज में अतिक्रमण को लेकर डीएम तलब

पटना : वेटनरी कॉलेज की जमीन को अदालती आदेश के बाद भी पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं कराये जाने से नाराज पटना हाईकोर्ट ने डीएम को तलब किया है. न्यायधीश डॉ रवि रंजन और एस कुमार की खंडपीठ ने इस संबंध में दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को यह निर्देश दिया. […]

पटना : वेटनरी कॉलेज की जमीन को अदालती आदेश के बाद भी पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं कराये जाने से नाराज पटना हाईकोर्ट ने डीएम को तलब किया है.
न्यायधीश डॉ रवि रंजन और एस कुमार की खंडपीठ ने इस संबंध में दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को यह निर्देश दिया. अदालत को याचिकाकर्ता द्वारा बताया गया कि पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश सरकार और पटना जिला प्रशासन को हाईकोर्ट ने दिया था. अतिक्रमण हटाया भी गया, पर फिर से अवैध दखलकार काबिज हो रहे हैं.
पूर्णिया पुलिस की अवैध वसूली की जांच स्वतंत्र रूप से हो : कोर्ट
पटना : पूर्णिया में सिक्स लेन सड़कों पर पुलिस द्वारा किसानों की गाड़ियों से की जा रही अवैध वसूली की जांच स्वतंत्र रूप से करने का निर्देश पटना हाईकोर्ट ने पूर्णिया आयुक्त को दिया है. न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और एस कुमार की खंडपीठ ने एक लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया.
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि पूर्णिया के बाजार समिति एवं गुलाबबाग मंडी में कृषि उत्पादों को बेचने के बाद जब किसानों का ट्रैक्टर व गाड़ी वापस लौटती है तो पुलिस सिक्स लेन पर अवैध रूप से पैसे वसूल करती है. अवैध वसूली से बचने के लिए भारी गाड़ियां रिहायशी इलाके से गुजरती है. इससे वहां की सड़कें खराब हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >