पटना : पैरा मेडिकल छात्रों की हड़ताल खत्म, 15 दिनों में जांच रिपोर्ट

जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे पैरा मेडिकल छात्रों ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. पीएमसीएच के प्रिंसिपल व अधीक्षक के आश्वासन पर छात्रों ने अनशन वापस लिया है. दरअसल पीएमसीएच में 31 पदों पर पैरा मेडिकल […]

जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे पैरा मेडिकल छात्रों ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. पीएमसीएच के प्रिंसिपल व अधीक्षक के आश्वासन पर छात्रों ने अनशन वापस लिया है. दरअसल पीएमसीएच में 31 पदों पर पैरा मेडिकल छात्रों की बहाली हुई थी, जिसका छात्रों ने विरोध करते हुए फर्जी तरीके से बहाली करने का मुद्दा उठाया था.
छात्र���ं का आरोप है कि ओटी असिस्टेंट, एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन और ड्रेसरकी नियुक्ति में गड़बड़ी की गयी है. वहीं जो कर्मी अपने अधिकारियों के चहेते थे, उनकी बहाली कर दी गयी है. छात्र पुरानी बहाली रद्द कर नये सिरे से करने की मांग कर रहे थे. अनशन पर बैठे छात्र अरविंद कुमार ने कहा कि मंगलवार को पीएमसीएच के प्रिंसिपल धरना स्थल पर पहुंचे और 31 पदों पर हुई बहाली प्रक्रिया की फिर से जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने की बात कही है.
वहीं प्रिंसिपल डॉ अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रों की मांग पर फिर से जांच टीम का गठन किया गया है. अगर जांच रिपोर्ट में कहीं से गलती पायी गयी, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी, जो स्वास्थ्य विभाग के स्तर से होगी. इस मामले में सोमवार को एक महिला कर्मी को पीएमसीएच प्रशासन ने निलंबित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >