दानापुर : पीपा पुल बंद, लाखों की आबादी मुश्किल में

दानापुर : दियारे की लाइफ लाइन कहे जाने वाला पीपा पुल इस बार की लाइफ अब पूरी हो चुकी है. रविवार को दोपहर से लंगर खोलने का काम शुरू कर दिया गया है. इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. पुल खुलने के साथ दियारे की सात पंचायतों में बसने वाली लाखों की आबादी […]

दानापुर : दियारे की लाइफ लाइन कहे जाने वाला पीपा पुल इस बार की लाइफ अब पूरी हो चुकी है. रविवार को दोपहर से लंगर खोलने का काम शुरू कर दिया गया है. इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. पुल खुलने के साथ दियारे की सात पंचायतों में बसने वाली लाखों की आबादी की परेशानी भी बढ़ गयी है.
पुल खुलने से दियारे का शहर से सीधा संपर्क टूट गया. अब दियारावासियों के पास केवल नाव का साधन ही बचा है. दियारावासियों की हर साल की यही नियति है. बरसात के मौसम से पहले पीपा पुल खुलने से दियारा की पुरानी पानापुर, हेतनपुर , कासीमचक , गंगहारा , पतलापुर, मानस व अकिलपुर पंचायतों के विभिन्न गांवों के आवागमन का साधन नाव रह जाता है. किसानों को खाद,बीज , सब्जी लाने ले जाने में नाव का सहारा लेना पड़ता. अधिकतर घाटों में ओवरलोड नावों का परिचालन शुरू हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >