पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज राजद पर जमकर निशाना साधा है. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवकेउस आरोपपरजिसमेंउन्होंनेकहाकि बिहार में उद्योग नहीं आ रहे है,के जवाब में नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि जिन लोगों के शासनकाल के दौरान बिहार में उद्योग बंद हो गये, दस हजार से अधिक व्यापारी बिहार छोड़ कर यहां से निकल गये, उस राजद केलोग आज बिहार में उद्योग धंधेकीबात कर रहे है.
नंदकिशोर यादव ने कहा कि साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि राजद के लोगों को मोदी जी का फोबिया हो गया है. ये लोग मोदी फोबिया से ग्रसित हो गये है.उन्होंने कहा कि मोदी जी का कुछ नहीं बिगड़ेगा.उन्होंने कहा कि राजद के लोग समाप्त हो जायेंगे, लेकिन मोदी जी का सिक्का चलता रहेगा.
ये भी पढ़ें…VIDEO : लालू परिवार को अपराधियों-माफियाओं-गैंगस्टर जैसे लोगों से परहेज नहीं : सुशील मोदी
