बिहार के इन चार नेताओं को मिशन 2019 की अहम जिम्मेदारी

पटना : भाजपा के मिशन 2019 में चार बिहारी नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है. ये सभी गैर हिंदी भाषी राज्य हैं. इसमें दक्षिण के दो राज्य आंध्र प्रदेश और तेलांगना हैं तो असम और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का परचम बिहारी नेताओं को ही खिलाना है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री […]

पटना : भाजपा के मिशन 2019 में चार बिहारी नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है. ये सभी गैर हिंदी भाषी राज्य हैं. इसमें दक्षिण के दो राज्य आंध्र प्रदेश और तेलांगना हैं तो असम और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का परचम बिहारी नेताओं को ही खिलाना है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर को असम में जाकर काम करनी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को तेलंगना का भार मिला है. वहीं इसी साल विधानसभा चुनाव होना है.
असम की पांच लोकसभा सीटों पर मिशन 2019 फतह के लिए तैनात किया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पश्चिम बंगाल का भार मिला है. सांसद आरके सिंह को पार्टी ने आंध्र प्रदेश में छह लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने की जिम्मेदारी दी है.
लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल से अधिक का समय है लेकिन भाजपा अपने मिशन में जुट गयी है. इसकी मोनेटरिंग सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं. बताया जाता है कि पार्टी ने करीब सवा सौ ऐसी सीटें चिन्हित की हैं जहां पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है. पार्टी ने इन सीटों पर अपनी मोर्चाबंदी अभी से शुरू कर दी है. सभी नेताओं को को आधा दर्जन सीटों पर फोकस कर वहां संगठन को धारदार बनाना है साथ ही चुनावी मोड में काम करना है. महीने में कम से कम कम एक बार इन नेताओं को वहां जाना है और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठत कर रणनीति बनानी है. बूथ स्तर पर जाकर इनको काम करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >