Inter Result 2017 : गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन 7वें दिन भी जारी, कई छात्र गिरफ्तार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिज्लट को लेकर हंगामा लगातार जारी है.इसीक्रम में मंगलवार को भी एआईएसएफके छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने सबसे पहले इंटर काउंसिल कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन शुरू किया औरउसकेबादकॉपियोंकी मुफ्त जांचके लिए सीएम आवास तक मार्च करने के लिएनिकले.छात्रोंकेरूख को […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिज्लट को लेकर हंगामा लगातार जारी है.इसीक्रम में मंगलवार को भी एआईएसएफके छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने सबसे पहले इंटर काउंसिल कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन शुरू किया औरउसकेबादकॉपियोंकी मुफ्त जांचके लिए सीएम आवास तक मार्च करने के लिएनिकले.छात्रोंकेरूख को देखते हुएपटना पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी. पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और सीएम आवास से पहले ही उन्हें रोक दिया. पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है. सीएम आवास और इंटर काउंसिल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मुख्यमंत्री आवास के आस-पासएसआरएएफकेजवानों को तैनात कर दिया गया है.

इससे पूर्व रिजल्ट घोषित होने के दूसरे ही दिन से कई छात्र संगठनों ने लगातार गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. रिजल्ट जारी होने के दूसरे दिन 31 मई को सैकड़ों की संख्या में फेल छात्रों ने इंटर काउंसिल के पास जमा होकर हंगामा शुरू किया और तोड़फोड़ की. पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज भी की. उसके दूसरे और तीसरे दिन आइसा के साथ डूसू और बाकी छात्र संगठनों ने रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई. सोमवार को भी पटना बुद्ध मार्ग पर भारी संख्या में छात्र जमा हो गये और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया, बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया.

इससे पूर्व इंटर के घोषित परिणाम के मुताबिक कुल आठ लाख छात्र फेल हैं. फेल छात्रों के समर्थन में कई छात्र संगठन सड़क पर उतर आये हैं. चारों तरफ से विरोध की खबरें आ रही हैं. वहीं, दूसरी ओर रिजल्ट की गड़बड़ी के विरोध मेंसोमवारको वैशाली में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक हाजीपुर में छात्रों ने महुआ पुल को जाम कर विरोध जताया. छात्रोंने बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें-
Bihar Inter Result 2017 पर बवाल जारी, आगजनी-हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >