PU Election LIVE: ABVP ने चलाया सघन चुनाव प्रचार अभियान,वोटरों को दिया हर मुद्दे पर साथ निभाने का आश्वासन

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव 19 नवंबर को होगा और इसी दिन काउंटिंग की प्रक्रिया होगी. सात नवंबर से 10 नवंबर के बीच नामांकन हुई थी. छात्र संघ चुनाव की सबसे तेज और अहम खबरों के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के साथ…..

3:32 AM. 12 Nov 22 3:32 AM. 12 Nov

ABVP के प्रत्याशियों ने चलाया सघन चुनाव प्रचार अभियान 

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रगति राज को अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि प्रतिभा मिश्रा को उपाध्यक्ष, महसचिव पद के लिए बिपुल कुमार, संयुक्त सचिव के लिए रविकरण कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए वैभव सिंह चुनावी मैदान में है. इन सभी छात्र नेताओं ने आज जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार किया.

10:21 PM. 11 Nov 22 10:21 PM. 11 Nov

पटना वीमेंस कॉलेज में गोलगप्पों और आइसक्रीम सब कुछ हुई फ्री

छात्र संघ के चुनाव में छात्र नेता जीत के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं. छात्र नेताओं ने पटना वीमेंस कॉलेज में गोलगप्पों और आइसक्रीम के ठेले लगा दिए है और सभी को मुफ्त कर दिया है. हालांकि गोलगप्पे और आइसक्रीम का लुत्फ उठा रही छात्राओं ने कहा कि वे बालिग हैं. वे अच्छी तरह से समझती हैं कि वोट किसको देना है.

10:21 PM. 11 Nov 22 10:21 PM. 11 Nov

ABVP के नेताओं ने पटना कॉलेज कैंपस ग्राउंड में बुलायी बैठक, बनायी जाएगी रणनीति

एबीवीपी के नेताओं ने आज पटना कॉलेज कैंपस ग्राउंड में बैठक बुलाई है. छात्र संघ के नेता छात्रों से बात कर समस्या समाधान की रणनीति बनाएंगे.

10:21 PM. 11 Nov 22 10:21 PM. 11 Nov

फ्री में मिलेगा तो जरूर खाएंगी- छात्राएं

छात्रा वोटरों ने कहा कि हमें फ्री में मिल रहा है, तो वे जरूर खाएंगी. छात्रा ने कहा कि वोट किसे दिया जाएगा वह बाद में देखा जाएगा, लेकिन फ्री में गोलगप्पे, मोमोज खाने को मिल रहा है तो खा रहे.

10:21 PM. 11 Nov 22 10:21 PM. 11 Nov

चुनाव जीतने के लिए छात्रों को खिलाए जा रहे फास्ट फूड

चुनाव को लेकर पटना वुमेन्स कॉलेज के गेट पर छात्राओं के लिए फ्री में स्टॉल लगाया गया. खाने-पीने के स्टॉल पर लड़कियों की भीड़ देखने को मिली. प्रत्याशियों द्वारा दिए गए कूपन की खरीदारी करने की भीड़ दिखी. लड़कियों को रिझाने के लिए और वोट लेने के लिए प्रत्याशियों ने फ्री में गोलगप्पा, आइसक्रीम, चाउमीन खिलाया. स्टॉल प्रत्याशी के बैनर लगाए गए हैं.

8:48 PM. 11 Nov 22 8:48 PM. 11 Nov

पटना लॉ कॉलेज से निर्विरोध काउंसिलर पद पर जीते मृत्युंजय

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में पटना लॉ कॉलेज से निर्विरोध काउंसिलर पद पर जीते मृत्युंजय कुमार उर्फ आर्यन राय ने गुरुवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया. तेज प्रताप यादव ने आर्यन राय को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.

मुख्य बातें

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव 19 नवंबर को होगा और इसी दिन काउंटिंग की प्रक्रिया होगी. सात नवंबर से 10 नवंबर के बीच नामांकन हुई थी. छात्र संघ चुनाव की सबसे तेज और अहम खबरों के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के साथ…..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >