पटना नगर निगम में 1.46 लाख मकान होल्डिंग टैक्स के दायरे से बाहर, ढोल-नगाड़े बजा कर निगम करेगा वसूली

नगर निगम में लगभग ढाई लाख घरों से होल्डिंग टैक्स वसूल होता है. इसमें आवासीय मकानों की संख्या लगभग दो लाख है. शेष 50 हजार कॉमर्शियल मकान हैं. जाति गणना में हुए गिनती के अनुसार निगम क्षेत्र में तीन लाख 46 हजार 862 मकान है.

पटना नगर निगम क्षेत्र में आने वाले मकानों में लगभग एक लाख 46 मकान अभी भी होल्डिंग टैक्स के दायरे से बाहर हैं. बचे हुए मकानों को होल्डिंग टैक्स के दायरे में लाना नगर निगम के लिए चुनौती है. इन मकानों से होल्डिंग टैक्स वसूल होने से निगम का राजस्व बढ़ने पर शहर वासियों को सुविधा देने के लिए कई योजनाएं पूरी होंगी. जाति गणना के दौरान हुए सर्वेक्षण में पटना नगर निगम के छह अंचलों में तीन लाख 46 हजार 862 आवासीय मकानों की गिनती हुई है. इसमें परिवारों में सदस्यों की कुल संख्या 18 लाख 29 हजार 385 है. जबकि नगर निगम की ओर से मात्र दो लाख आवासीय मकानों से ही होल्डिंग टैक्स की वसूली हो पा रही है.

ढाई लाख घरों से वसूल हो रहा होल्डिंग टैक्स

नगर निगम में लगभग ढाई लाख घरों से होल्डिंग टैक्स वसूल होता है. इसमें आवासीय मकानों की संख्या लगभग दो लाख है. शेष 50 हजार कॉमर्शियल मकान हैं. जाति गणना में हुए गिनती के अनुसार निगम क्षेत्र में तीन लाख 46 हजार 862 मकान है. इस हिसाब से निगम क्षेत्र में बचे हुए एक लाख 46 हजार 862 मकानाें को होल्डिंग टैक्स में शामिल करना होगा.

पाटलिपुत्र अंचल में सबसे अधिक मकान

नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में भवन व मकान की संख्या सबसे अधिक है. भवनों की संख्या 48 हजार 192 व मकान की संख्या 78 हजार 857 है. इसके बाद नूतन राजधानी अंचल, अजीमाबाद अंचल, कंकड़बाग अंचल, बांकीपुर अंचल व अजीमाबाद अंचल में मकान हैं.

किस अंचल में कितने मकान 

  • अंचल- भवन की संख्या- मकान की संख्या

  • पाटलिपुत्र अंचल- 48192- 78857

  • नूतन राजधानी अंचल- 42646-66821

  • अजीमाबाद अंचल- 42002-62412

  • कंकड़बाग अंचल- 41313- 58332

  • बांकीपुर अंचल- 30827-50278

  • पटना सिटी अंचल- 24870-30162

Also Read: पटना नगर निगम शहर को जोन में बांटकर करेगा टैक्स की वसूली, जानें देने होंगे कितने रुपये
होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले 679 लोगों को भेजा गया नोटिस

होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध अभियान के पहले दिन रविवार को 679 लोगों को नोटिस भेजा गया. पटना नगर निगम ने समय से संपत्ति शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले 11039 संस्थानों व घरों को विशेष रूप से चिह्नित किया है. इन्हें 15 दिनों में टैक्स भुगतान करने का नोटिस दिया जायेगा. इन पर 26.68 करोड़ रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है. इसका समय से भुगतान नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की जायेगी. प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग वार्ड जोन व अंचल स्तर पर सूची तैयार कर ली गयी है, जिनको अभियान के दौरान विशेष रूप से चिह्नित किया जा रहा है. ढोल-नगाड़ों के साथ उनके आवास के पास विशेष अभियान चलाया जायेगा.

पहले दिन कहां कितने लोगाें को नोटिस

  • नूतन राजधानी अंचल -122

  • वार्ड संख्या – 3,11, 15, 19

  • पाटलिपुत्र अंचल – कुल 130

  • वार्ड संख्या – 1, 7, 22A, 24

  • अजीमाबाद अंचल- कुल 83

  • वार्ड संख्या – 59, 56, 52

  • बांकीपुर अंचल – कुल 142

  • वार्ड संख्या – 41, 4, 36

  • कंकड़बाग अंचल- कुल 106

  • वार्ड संख्या- 29, 32, 44

  • पटना सिटी अंचल- कुल 96

  • वार्ड संख्या- 69, 62

  • कुल – 679

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >