पटनाः पति को बेल कराने गई महिला के साथ वकील ने किया गंदा काम, फिर क्या हुआ पढ़िए यहां...

वकील ने वीणा सिनेमा स्थित अपने कार्यालय के पास बुलाया और छेड़खानी करने लगा. किसी तरह वहां से बच कर भागी और फुलवारी जेल पहुंच अपने पति को पूरी जानकारी दी.

राजधानी पटना में अपने पति का बेल कराने गई महिला ने एक वकील के खिलाफ पटना जंक्शन जीआरपी में मामला दर्ज कराया है. महिला ने पटना जंक्शन जीआरपी में दर्ज केस में वकील पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. यह मामला 14 सितंबर का है. छेड़खानी की शिकार हुई महिला झारखंड के साहिबगंज की रहने वाली है. उसका पति फुलवारी जेल में बंद था. महिला ने आरोप लगाया कि उसने रेल कोर्ट के बाहर एक वकील से पति का बेल कराने के लिए बात की थी.

हालांकि 18 हजार रुपये लेने के बाद भी तीन महीने तक बेल नहीं हुआ. इसके बाद वकील ने वीणा सिनेमा स्थित अपने कार्यालय के पास बुलाया और छेड़खानी करने लगा. किसी तरह वहां से बच कर भागी और फुलवारी जेल पहुंच अपने पति को पूरी जानकारी दी. उसी दिन पति का बेल भी हुआ था. इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ पटना जंक्शन जीआरपी पहुंच कर वकील के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >