फाइल-7- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायलछह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल

राजपुर. थाना क्षेत्र के सौरी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति जयप्रकाश राय बुरी तरह से घायल हो गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही राधेश्याम यादव एवं जयप्रकाश राय के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद था. शनिवार को जयप्रकाश राय अपने घर से डेयरी फार्म पर दूध लेने के लिए गया था. दूध लेकर वापस वह अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह गांव के काली स्थान के पास पहुंचा तभी पहले से मौजूद राधेश्याम यादव एवं शिवानंद यादव ने इसको बीच रास्ते में रोक कर मारपीट करना शुरू कर दिया. जिसमें बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद यह बेसुध होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना इसके घर वालों को दी. जिसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी राजपुर भेजा गया.जहां से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया है. इस मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति के तरफ से लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के लिखित आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >