NTPC में एग्जीक्यूटिव के 55 पदों पर आयी वैकेंसी, आज से करें अप्लाई, यहां जानिए कहां और कैसे करें आवेदन

NTPC ने एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर बहाली निकाली है. 55 पदों पर आयी वैकेंसी में आज से आवेदन मांगे गए हैं. इसके लिए NTPC ने योग्यता भी तय कर दिया है.

NTPC में एग्जीक्यूटिव के 55 पदों (job in ntpc) पर वैकेंसी निकली है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 अप्रैल 2022 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर विजिट करना होगा एवं आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा. एनटीपीसी लिमिटेड ने पावर ट्रेडिंग विभागों एवं कंबाइंड साइकिल पावर प्लांट में एग्जीक्यूटिव पदों के लिए यह भर्ती आयी है.

यहां कुल 55 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसमें एग्जीक्यूटिव (सीसीपीपी) के 50, एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस पावर ट्रेडिंग) के 4 एवं एग्जीक्यूटिव (बिजनेस डेवलपमेंट पावर ट्रेडिंग) के 1 पद शामिल हैं.

योग्यता

एग्जीक्यूटिव (पावर ट्रेडिंग) पदों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष एवं एग्जीक्यूटिव (सीसीपीपी) पदों के लिए न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >