सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री को दिया करारा जवाब, बोले- जो करना हैं करें, इन लोगों को कुछ पता भी है

अश्विनी चौबे सीएम नीतीश पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इससे पहले बक्सर में भी उन्होंने सीएम पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी. इसपर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है.

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. इसी कड़ी में सीएम आज भोजपुर पहुंचे हुए हैं. इससे पहले कल बक्सर गये हुए थे. बताया जा रहा है कि इनके काफिले को लेकर एक ट्रेन को आधे घंटे तक आउटर पर रोक कर रखा गया था. वहीं किसानों के आंदोलन का मुद्दा भी गहराया हुआ है. इन दोनों मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के तरफ से सवाल किया जा रहा है.

सीएम नीतीश कुमार की सामने आई प्रतिक्रिया

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ऐलान किया है कि जहां-जहां सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा करेंगे. वहां पर अश्विनी चौबे धरना प्रदर्शन करेंगे. इसपर नीतीश कुमार ने करारा जवाब दिया है. इस मसले को लेकर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि ‘जो करना है जाकर करें. जहां मन करे वहां धरना पर बैठे. इन लोगों को कुछ पता भी है. हम जहां भी जा रहे हैं लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है.’

Also Read: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में निकली भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई, यहां जानें आवेदन करने की पूरी डिटेल्स
अश्विनी चौबे ने सीएम पर जमकर निकाली थी अपनी भड़ास

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इन दिनों सीएम नीतीश कुमार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इससे पहले बक्सर में भी उन्होंने सीएम पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर बुधवार को बक्सर में पहुंची थी. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश की समाधान यात्रा का अनोखे तरीके से विरोध किया था. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने समाधान यात्रा को व्यवधान यात्रा बताया था. अश्विनी चौबे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से थाली पीटते हुए नीतीश कुमार को चुनौती दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >