Bihar News: निमकी मुखिया के फेम एक्टर विजय कुमार ने थाने में गुजारी रात, जेल ले जा रही पुलिस की जीप हुई खराब

Bihar News: घंटों पुलिसकर्मी कभी गाड़ी ठेलते दिखे तो कभी गाड़ी के अंदर खराबी ढूंढते नजर आये. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए खूब धक्का भी लगाया, लेकिन शुरू नहीं हुआ.

निमकी मुखिया के फेम एक्टर विजय कुमार (तेतर सिंह) को महिला थाने की पुलिस शनिवार की दोपहर जेल भेज दिया. शुक्रवार की दोपहर नौबतपुर से महिला थाने की पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया था. उन पर उनकी पत्नी नीलिमा ने महिला थाने में दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस पिछले साल फरवरी में दर्ज कराया था. महिला थाना की थानेदार किशाेरी सहचरी ने इसकी पुष्टि की.

पुलिस को उस वक्त काफी फजीहत का सामना करना पड़ा. दरअसल पुलिस ने जब गिरफ्तार एक्टर विजय सिंह को पुलिस गाड़ी में बैठा कर जेल भेजने की तैयारी कर रही थी, अचानक पुलिस गाड़ी खराब हो गयी. घंटों पुलिसकर्मी कभी गाड़ी ठेलते दिखे तो कभी गाड़ी के अंदर खराबी ढूंढते नजर आये. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए खूब धक्का भी लगाया, लेकिन शुरू नहीं हुआ.

कोर्ट में पेशी के बाद, बेऊर जेल भेजा गया

टीवी सीरियल निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले कलाकार विजय कुमार को महिला थाना की पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया. बेऊर जेल में आमद वार्ड में रखा गया है. लग्जरी लाइफ गुजारने वाले विजय को नींद नहीं आयी. शनिवार की शाम वे जेल पहुंचे और उन्हें आमद वार्ड में रखा गया. उन्हें रोटी-पनीर दी गयी. जेल में उनकी पहली रात बहुत कठिनाई से कटी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >