NH-31 पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, साली से भेंट कर लौट रहा था भागलपुर

घटना बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित जानीपुर ढाला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित जानीपुर ढाला से पूरब शनिवार की आधी रात के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृत युवकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र की सालेहचक पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 निवासी मो मुनीर के पुत्र मो. इशामुल (28 वर्ष) और वार्ड 11 निवासी मो राजू के पुत्र मो अशफाक (21 वर्ष) के रूप में की गयी है. दोनों शवों को स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.

परिजनों को रो-रोकर हुआ बुरा हाल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मो. इशामुल शनिवार को अपने मित्र मो अशफाक के साथ भागलपुर के नारायणपुर स्थित अपनी ससुराल गया था. वहां से वह ससुराल वालों के साथ अपनी साली से भेंट कर उसका रिश्ता तय करने भागलपुर शहर भी गया. वहां से लौटने के बाद दोनों देर शाम भागलपुर से बलिया के लिए बाइक से एनएच 31 के रास्ते लौट रहे थे. रास्ते से घर से महज पांच किलोमीटर पहले दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. इससे दोनों की मौत हो गयी.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने देर रात में ही हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. जल्द ही वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >