सड़क हादसे में ससुराल से लौट रहा युवक जख्मी

अनियंत्रित बाइक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

अनियंत्रित बाइक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना क्षेत्र के अमावां गांव निवासी रवींद्र राय बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप राय के पुत्र रवींद्र राय अपनी पत्नी के साथ गया स्थित ससुराल से ऑटो के जरिए वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सिरदला और फतेहपुर के बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस जबरदस्त भिड़ंत में रवींद्र राय का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया और वे लहूलुहान हो गये. घटना के तुरंत बाद उनकी पत्नी और समाजसेवी दीपक राय के सक्रिय सहयोग से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया. वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ राघवेंद्र भारती ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, घाव की गंभीरता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >