शादी की नियत से दो युवतियों का अपहरण, तीन दिनों में पुलिस ने किया बरामद

Nawada News: नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र से शादी की नियत से अपहरण कर ली गयी दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया. एक के पिता ने और दूसरी की मां ने थाने में शादी की नियत से अपहरण कर लिये जाने का केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस पूछताछ की कार्रवाई कर रही.

Nawada News: हिसुआ थाना क्षेत्र से शादी की नियत से अपहरण कर ली गयी दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया. दोनों अलग-अलग गांव से गायब हुई थी. एक के पिता ने और दूसरी की मां ने थाने में शादी की नियत से अपहरण कर लिये जाने का केस दर्ज कराया था.

बालिग युवती के पिता ने केस दर्ज कराया

एसएचओ मृत्युंजय ने बताया कि एक बालिग और दूसरी नाबालिग युवती है. बालिग युवती के पिता ने गया जिला के चेरकी थाना निवासी ललन मिस्त्री का बेटा रूपेश कुमार, ललन मिस्त्री, प्रमिला देवी, खुशबू देवी, बिमला देवी पर शादी की नियत से अपहरण कर लेने का केस दर्ज कराया था. इसके अलावा उन्होंने फोटो और मोबाइल रिकार्डिंग से उनके के मान-सम्मान को क्षति पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था.

नाबालिग युवती की मां केस दर्ज कराया

नाबालिग युवती की मां ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के डोहड़ा निवासी मुन्ना साह का बेटा रवि कुमार, मुन्ना साह, मणि साह, रवि की मां और दीपाली कुमारी को शादी की नियत से ले भागने का आरोप लगाया था.

पुलिस ने तीन दिनों में किया बरामद

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को तीन दिनों के भीतर बरामद कर लिया. बरामद करने के बाद पूछताछ सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नवादा, हिसुआ से उदय कुमार भारती की रिपोर्ट

Also Read: सिधवलिया में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, नौ घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >