पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो खोखा बरामद

Nawada News.थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

कपसंडी गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

पकरीबरावां.

थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवक की पहचान कपसंडी गांव निवासी स्व. चमारी यादव के पुत्र मनोज यादव के रूप में हुयी है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खोखा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि युवक के पिस्टल लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हथियार सहित धर दबोचा. पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त करते हुए मनोज यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >