वारिसलीगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बगीचे में बैठकर ठगी कर रहे 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

​Nawada News:नवादा जिले के वारिसलीगंज से बड़ी खबर आ रहीं हैं. जहां 19 एंड्राइड मोबाइल फोन, 6 पेज का कस्टमर डेटा के साथ ​ठगी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद की गई हैं.

​Nawada News,विपिन कुमार : नवादा जिले के वारिसलीगंज से बड़ी खबर आ रहीं हैं. जहां साइबर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से बड़ी सफलता हासिल लगी हैं. जहां द्वायनगर से 11 शातिर साइबर ठगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

​गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

​शनिवार को वारिसलीगंज थाना परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां SDO राकेश कुमार भाष्कर ने मामले का खुलासा किया .उन्होंने बताया कि SP अभिनव धीमान के दिशा-निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकवाय गांव के दक्षिण स्थित एक बगीचे और द्वायनगर नहर के पास कुछ युवक बड़ी संख्या में एकत्र होकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

​सादे लिबास में पहुंची पुलिस, मौके से दबोचे गए आरोपी

​SDO ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में थे, जिसके कारण अपराधियों को पुलिस की भनक तक नहीं लगी. जब तक वे संभल पाते, पुलिस ने घेराबंदी कर 11 युवकों को दबोच लिया. हालांकि पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों अन्य ठग मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में साइबर ठगी के धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

​गिरफ्तार साइबर ठग

​गिरफ्तार किए गए ठगों में नवादा जिले के साथ-साथ नालंदा जिले के लड़के भी शामिल हैं.

​भारी मात्रा में सामान बरामद

​पुलिस ने छापेमारी स्थल से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई चीजों को बरामद की हैं. जिसमे ​19 एंड्राइड मोबाइल फोन, 6 पेज का कस्टमर डेटा जिसका उपयोग लोगों को फंसाने के लिए किया जाता था. इसके साथ ही साथ ​ठगी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद की गई हैं.

​फरार अपराधियों की तलाश जारी

SDO राकेश कुमार भाष्कर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भागने में सफल रहे अन्य ठगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. प्रेसवार्ता के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, मनोज कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

Also Read: अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >