Nawada News,(विशाल कुमार ): नवादा जिले से मानवता में एकजुटता के संकल्प के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने अपना 148वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेंट की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से समाज सेवा की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.
समाज सेवा का सशक्त माध्यम
शाखा चेयरमैन डॉ. आर.पी. साहू ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाने का सबसे प्रभावी जरिया है. उन्होंने सर हेनरी ड्यूनेंट के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेवा और त्याग ही इस संस्था की असली पहचान है.
प्रशासन से विशेष मांग
कार्यक्रम के दौरान नवादा जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की प्रमुखता से मांग उठाई गई. साथ ही जिलाधिकारी से रेड क्रॉस भवन के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि आवंटित करने का भी विशेष आग्रह किया गया.
भविष्य की योजनाएं
सचिव प्रिया शंकर सिन्हा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान शिविर और आपदा राहत जैसे सामाजिक कार्यों में तेजी लाई जाएगी.
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस समारोह में उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव प्रिया शंकर सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश बर्मन और वजीर प्रसाद, नित्यानंद प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, कृष्ण मोहन प्रसाद जैसे कई सदस्य उपस्थित रहे.
Also Read: STF का बड़ा एक्शन: गर्भवती भाभी की हत्या कर साल भर से फरार चल रहा कलयुगी देवर गिरफ्तार
