विदेशी शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Nawada News.परना डाबर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखनर बाजार के पास छापेमारी कर 05 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब की तस्करी करते एक धंधेबाज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया.

सिरदला.

परना डाबर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखनर बाजार के पास छापेमारी कर 05 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब की तस्करी करते एक धंधेबाज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखनर बाजार के पास घेराबंदी कर एक बाइक सवार को रुकवा कर तलाशी ली. तलाशी में बाइक की डिक्की में शराब मिली. इसके बाद बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया. जिसकी पहचान गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित कांटी निवासी विवेक कुमार व दूसरे युवक की पहचान गुरपा निवासी संदीप कुमार के रूप में की गयी. दोनों युवकों के विरुद्ध परना डाबर पुलिस बिहार मद्य निषेध अधिनियम व संशोधन की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >