बैठक में अनुपस्थित अफसरों से होगा जवाब-तलब

बीस सूत्री की बैठक में अतिक्रमण हटाने और विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

बीस सूत्री की बैठक में अतिक्रमण हटाने और विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा प्रतिनिधि, हिसुआ. मंगलवार को हिसुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई, जिसमें बीस सूत्री सदस्य, स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि ने भाग लिया. अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार और संचालन बीडीओ देवानंद कुमार सिंह ने किया. बैठक में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत ऊर्फ बिगन सिंह, सीओ डॉ सुमन सौरभ, प्रखंड प्रमुख श्रवण पासवान, उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा समेत बीपीआरओ मोनिका सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुजाता कुमारी, मनरेगा पीओ शशिकांत शास्त्री हिसुआ थाना के प्रतिनिधि के रूप में एसआइ विनय कुमार चौरसिया, निरंजन कुमार मिश्रा, नवीन कुमार, पवन कुमार गुप्ता, अशोक उर्फ बिल्टू चौधरी सहित अधिकारी और बीस सूत्री के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली विभाग की बातों को गंभीरता पूर्वक रखा. बिजली विभाग से किसी वरीय अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी के नहीं उपस्थित नहीं होने पर उनसे स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्णय हुआ. शहर की साफ-सफाई पर टिप्पणी सदस्य मुंद्रिका सिंह ने पेयजल जैसी समस्याओं पर अपनी बातें रखीं. सदस्य आलोक कुमार नें शहर की साफ-सफाई पर टिप्पणी की और उपस्थित स्वच्छता पदाधिकारी संजीत कुमार सुधांशु को कहा कि जब नगर परिषद के मुख्य द्वार पर ही लोग बिना नाक ढके नहीं चल सकते हैं, तो दूसरी जगह की बात क्या की जाये. शहर में अतिक्रमण हटाने और कई अन्य विभागों से मील रही शिकायतों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए इस पर अमल करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमरजीत कुमार, कृषि पदाधिकारी विकास कुमार सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >