दर्दनाक हादसा: पकरीबरावां में पीपल का पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत, नवादा-जमुई मार्ग घंटों जाम

Nawada News:नवादा जिले के जमुई राजकीय पथ संख्या-8 पर शनिवार दोपहर एक भीषण हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नवादा-जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे यातायात बाधित हो गया.

Nawada News ,विश्वनाथ कुमार: नवादा जिले के जमुई राजकीय पथ संख्या-8 पर शनिवार दोपहर एक भीषण हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान रोहुआ गांव निवासी स्वर्गीय शौखी सिंह के पुत्र गंगा सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गंगा सिंह पकरीबरावां बाजार से अपना काम निपटाकर पैदल घर लौट रहे थे. जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचे, सड़क किनारे स्थित पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया. पेड़ का वजन इतना अधिक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

सड़क जाम और यातायात ठप

पेड़ गिरने और हादसे की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नवादा-जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

प्रशासनिक पहल और मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

Also Read: अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >