शहीद मनीष के परिवार को भारत सरकार से हर संभव दिलाया जायेगा सहयोग : चिराग

जवान मनीष कुमार की शहादत के छह दिन बाद परिजन से मिले मंत्री

कौआकोल. जम्मू कश्मीर के कारगिल में ड्यूटी पर शहीद हुए सेना के जवान मनीष कुमार की शहादत के छह दिन बाद भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान मंगलवार को पांडेयगंगौट पहुंच कर उनके स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया है. उन्होंने वीर शहीद जवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट कर आर्थिक सहायता भी प्रदान की. चिराग ने कहा कि जवान की शहादत केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की क्षति है. शहीद मनीष के स्वजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मनीष की शहादत पर पूरे देश को गर्व है. उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि भारत सरकार शहीद मनीष के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा. उन्होंने भारत सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है. मौके पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, जमुई के सांसद अरुण भारती, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष राजन नायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >