नवादा: सिरदला में जनता दरबार, जमीन से जुड़े छह मामलों का हुआ निष्पादन

सिरदला अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन से संबंधित छह मामले पहुंचे, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया. सीओ प्रेम आनंद प्रसाद ने बताया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता से कागजातों की जांच कर राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.

Nawada News : सिरदला अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन से संबंधित छह मामले पहुंचे. सीओ प्रेम आनंद प्रसाद की देखरेख में सभी मामलों में संबंधित कागजातों की जांच के बाद नियमानुसार निष्पादन किया गया. जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे रैयतों ने जमीन विवाद और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया.

कागजातों की जांच के बाद मामलों का हुआ निबटारा

सीओ प्रेम आनंद प्रसाद ने बताया कि अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े कई मामले आते हैं, जिनमें कुछ मामले काफी जटिल भी होते हैं. ऐसे मामलों में दोनों पक्षों के रैयतों से संबंधित जमीन के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाती है. कागजातों के आधार पर जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार मामले का निष्पादन किया जाता है.

निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया जा रहा जोर

सीओ ने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों के निबटारे में निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. रैयतों से आवश्यक दस्तावेज लेकर उनकी जांच की जाती है, ताकि मामले की सही स्थिति सामने आ सके और नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

जनता दरबार में अंचल कार्यालय के नजीर निवास कुमार, बड़ा बाबू बालगोविन्द राम, ऑपरेटर पिंटू कुमार एवं पवन कुमार समेत अन्य कर्मियों ने सहयोग किया. सीओ ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए कार्यालय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है. इससे जमीन संबंधी विवादों के समाधान में लोगों को सहूलियत मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >