केपी शाही के निधन से नवादा के हिसुआ में शोक, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

सरस्वती आवासीय स्कूल के संचालक और प्रमुख शिक्षाविद केपी शाही के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. सोमवार को विद्यालय परिवार ने उनके सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

KP Shahi Death: हिसुआ नाला पर स्थित सरस्वती आवासीय स्कूल के संचालक एवं प्रमुख शिक्षाविद केपी शाही के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर से क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है.

स्वर्गीय केपी शाही शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. आर्य समाज मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख सदस्यों में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही. समिति के सदस्यों के प्रयास से हिसुआ में आर्य समाज धर्मशाला का निर्माण कराया गया है.

विद्यालय परिवार ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

सोमवार को विद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें सुनील कुमार, सचिन कुमार, शोभा कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, दुर्गेश नंदन, राकेश कुमार, सीमा कुमारी, रुबी कुमारी, स्वरा राज, श्रेष्ठ राज और आहन गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए.

इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय केपी शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >