पंचायत सरकार भवन उद्घाटन के दौरान मिलीं अनियमितताएं, मंत्री दीपक प्रकाश ने जेई पर कार्रवाई का दिया निर्देश

नवादा में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया. निर्माण में अनियमितता मिलने पर जेई पर कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे.

Nawada News: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार शाम नारदीगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद मंत्री ने भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कनीय अभियंता (जेई) के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसके बाद मंत्री हंडिया पंचायत के हंडिया गांव पहुंचे और विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान की भी समीक्षा की. जांच में स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई.

निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वयं गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर संवाद किया. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें डस्टबिन उपलब्ध नहीं कराया गया है. शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया और व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने को कहा.

इस अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे. इसके लिए सरकार पूरी तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >